लोहरदगा, मार्च 31 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंख नदी और बीएस कालेज पिकेट के समीप मंगलवार शाम करीब पांच बजे सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी गैलन रजवार, मुकेश कुमार एवं रविंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए जांच में कुल 40 बाइक जब्त की गईं। इन वाहनों को निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा। जांच के क्रम में वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, इंश्योरेंस सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट चलने वाले चालकों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.