लोहरदगा, अगस्त 19 -- भंडरा, प्रतिनिधि। श्वेत क्रांति एवं गौ-आधारित समेकित ग्रामीण विकास परियोजना से लोहरदगा में श्वेत क्रांति के नये युग का शुरूआत हो सकता है। केंद्र सरकार ने कृषि, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए इस परियोजना के प्रस्ताव को स्वीकार किया है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, झारखंड प्रदेश के महामंत्री डा बिन्देश्वर उरांव द्वारा प्रस्तुत श्वेत क्रांति एवं समेकित गौ-आधारित ग्रामीण विकास योजना को केंद्र सरकार के स्तर पर संज्ञान में लेने के बाद अब झारखंड सरकार के गव्य विकास निदेशालय ने भी आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। डॉ उरांव जून 2026 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को विस्तृत प्रस्ताव भेजकर लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में श्वेत क्रांति एवं गौ-आधारित समेकित ग...