लोहरदगा में विश्व साइकिल दिवस पर निकली रैली
लोहरदगा, जून 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर लोहरदगा जिले में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। अग्रवाल साइकिल, गुदरी बाजार के सौजन्य से आयोजित इस रैली में बच्चों, युवाओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।रैली का शुभारंभ गुदरी बाजार से हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली गुदरी बाजार से निकलकर मिशन चौक, बरवाटोली चौक, पावरगंज चौक और बड़ा तालाब सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गुदरी बाजार पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर निकाली साइकिल रैली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय स्तर की साइक्लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.