लोहरदगा, नवम्बर 15 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में शनिवार को रोज प्रशिक्षण संस्थान सहायता समूह लोहरदगा में मड़ुवा रसोई का शुभारंभ आयकर आयुक्त रांची निशा उरांव ने किया । उन्होंने ने कहा कि मड़ुआ (रागी) से कई तरह के स्वादिष्ट और पौष्टिक चीजें बनाई जाती हैं। रोटी, हलवा, केक, चिप्स, निमकी, ठेकुआ, कुकीज़ और लड्डू। यह पकवान सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। मड़ुआ कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है। मड़ुआ की रोटी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छा माना जाता है। मड़ुआ के आटे से स्वादिष्ट और पौष्टिक हलवा और केक बनाया जाता है। मड़ुआ और अलसी से लड्डू बनाए जाते हैं,जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। इस मौके पर समूह से जुड़ी महिलाएं सहित कई लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.