लोहरदगा, मार्च 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। रामनवमी के पूर्व मंगलवार को नगर क्षेत्र में भव्य मंगलवारी जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए और पूरे श्रद्धा व उत्साह के साथ भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाए। जुलूस में शामिल श्रद्धालु ढोल- ताशे और भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ रहे थे।इस दौरान जय श्री राम और बजरंग बली की जय के नारों से पूरा नगर क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। जहां लोगों ने जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। जुलूस में नगर के सभी अखाड़े शामिल हुए। मंगलवारी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। मंगलवारी जुलूस को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.