लोहरदगा, अप्रैल 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।शुक्रवार को लोहरदगा और आसपास के इलाके में देर शाम गरज के साथ झमाझम बारिश हुई है। शहर के कई क्षेत्र के निचले इलाके में घरों और दुकानों में पानी घुस जाने से आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उपनगरीय क्षेत्र पतराटोली के कई होटलों और दुकानों में पानी घुस जाने से उन्हें पानी निकालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। साप्ताहिक हाट होने के कारण लोग घंटा शहर में फंसे रहे। भारी बारिश से चिलचिलाती गर्मी से तो थोड़ी राहत जरूर मिली है, पर यह बारिश आफत की बारिश साबित हुई है। तेज हवा और बारिश के कारण आम, महुआ, लीची, शहतूत के फसल को भारी नुकसान हुआ है वही टमाटर लतर की सब्जियां गेहूं की तैयार फसल पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। इससे किसान चिंतित हो गए हैं। गुड फ्राइडे के लिए चर्च में आए लोगों को भी काफी देर तक फंसे रहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.