लोहरदगा, मार्च 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की बारिश से आम की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि इस समय आम के पेड़ों में मंजर (फूल) और छोटे टिकोरे लगे हुए हैं, ऐसे समय में हुई हल्की बारिश फसल के लिए लाभदायक साबित हो रही है। किसानों के अनुसार इस बारिश से पेड़ों को नमी मिली है, जिससे मंजर के विकास में मदद मिलेगी और टिकोरे मजबूत होंगे। नमी का सकारात्मक असर आम के उत्पादन पर पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि अगर मौसम इसी तरह सामान्य रहा तो इस साल आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने यह भी आशंका जताई कि यदि इस दौरान तेज आंधी, ओलावृष्टि या अत्यधिक बारिश होती है तो आम की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।किसानों का कहना है कि तेज हवा चलने या ओलावृष्टि होने की स...