लोहरदगा, मार्च 18 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले में लगातार तीसरे दिन आंधी और बारिश हुई। मंगलवार अपराह्न में फिर बादल छाए और तेज गरज के साथ देर रात जिले में भारी बारिश हुई। ओले भी गिरे। तेज आंधी की वजह से काफी नुकसान भी हुआ है। खासकर पेशरार प्रखंड में आंधी ने कहर ढाया है। सुदूरवर्ती चांदगो गांव में सरकारी प्राइमरी स्कूल के तीन क्लासरूम की एस्बेस्टस शीट तेज आंधी में उड़ गई। इसके कारण मंगलवार को स्कूल संचालन में दिक्कतें आईं। हालांकि स्कूल का दो कमरों वाला भवन सही सलामत स्थिति में है इसलिए बच्चों को वहां बैठकर पढ़ाया जा रहा है। इस स्कूल में 74 बच्चे नामांकित हैं। स्कूल प्रबंधन समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि स्कूल की तत्काल मरम्मत की जानी चाहिए। ताकि शिक्षा व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित हो सके। तेज आंधी की वजह से कई जगहों पर पेड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.