लोहरदगा, जून 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), लोहरदगा द्वारा आयोजित 12 दिवसीय नि:शुल्क सुकर पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और किसानों को वैज्ञानिक तरीके से सुकर पालन की जानकारी देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उन्नत नस्लों का चयन, संतुलित आहार प्रबंधन, रोग नियंत्रण और टीकाकरण, आवास प्रबंधन तथा विपणन संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इससे वह सुकर पालन को व्यवसाय के रूप में सफलतापूर्वक अपना सकें।समापन समारोह में बैंक ऑफ इंडिया स्टार किसान विकास केंद्र, लोहरदगा की प्रभारी सुनीता आइंद, निशित मनी व आरसेटी निदेशक सुरेश भगत ने सभी प्रशिक्षुओ...