लोहरदगा, दिसम्बर 21 -- लोहरदगा, संवाददाता ।झारखंड का लोहरदगा जिला रविवार सबसे ठंडा रहा। कुहासा, शीतलहरी और शीत (ओस) गिरने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। रविवार को सुबह पर चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। लोहरदगा के पहाड़ी इलाकों में पारा लुढ़क कर दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां का दिनचर्या काफी देर से शुरू हो रहा है। रविवार को तो खुलकर धूप भी नहीं निकाला बादलों की अठखेलियों में सूर्य की किरणें छुपी रहीं। इंसान तो इंसान पशु पक्षी भी इस कड़ाके की ठंड में बेहाल है। दूध का उत्पादन गिर गया है। पाला गिरने से खेती किसानी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। यहां की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। हाड़ कंपाने वाली ठंड और कनकनी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में आई गिरावट के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शाम ढलते ही बाजार बंद हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.