लोहरदगा, मई 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। तीन मई को होनेवाले नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के मद्देनजर लोहरदगा जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अनुमंडल दंडाधिकारी अमित कुमार ने तीन मई को पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोगना (सेन्हा) स्थित परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू करने का आदेश जारी किया है। निर्धारित समय सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक प्रभावी इस आदेश के तहत पांच या उससे अधिक लोगों के जमाव, हथियार लाने, लाउडस्पीकर और डीजे बजाने पर रोक रहेगी। साथ ही केंद्र के आसपास अनावश्यक आवाजाही, नकल सामग्री का वितरण और पान-गुटखा व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री और उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। यह भी पढ़ें- रांची के 21 केंद्रों पर नीट यूजी परीक्षा आज परीक्षा अवधि के दौरान अभिभावकों और रिश्तेदारों को भी 100 मीटर की परिधि में रहने की अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.