लोहरदगा, अप्रैल 10 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत पतगेच्छा गांव में एक नाबालिग लड़की ने गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे घर के समीप इमली के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दुपट्टे के सहारे उसका शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतका 17 वर्षीय होलिका कुमारी स्थानीय निवासी ओम प्रकाश यादव की बेटी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। जानकारी के अनुसार शाम के समय लड़की घर में नहीं थी। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसे देख परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शुक्रवार सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर थाना के सअनि उमेश कुमार द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.