लोहरदगा, दिसम्बर 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में धान अधिप्राप्ति 15 दिसंबर से प्रारंभ होगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इसके लिए 21 लैम्पस और चार एफपीओ का चयन किया गया है। इन 25 धान अधिप्राप्ति केन्द्रों के माध्यम से धान अधिप्राप्ति किया जायेगा। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2450 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना से अधिक है। पिछले वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये था। धान के समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल 150 रुपये का इजाफा होने से इसका सीधा लाभ जिले के किसानों को मिलेगा। साथ ही साथ कृषकों को धान खरीदगी के बाद एकमुश्त राषि का भुगतान किया जायेगा। पूर्व के वर्षो में दो किस्तों में राशि का भुगतान किया जाता था। एकमुश्त राशि भुगतान होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.