लोहरदगा, जून 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने की दिशा में रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुरुआत हो गई। अभियान का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सदर अस्पताल परिसर में बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाएं। ताकि कोई भी बच्चा इस जानलेवा बीमारी के खतरे से अछूता न रह जाए। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का आगाजअभियान का महत्व उपायुक्त ने कहा कि पोलियो उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझी भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाना हम सभी का दायित्व ह...