लोहरदगा, जनवरी 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड के 14 जिलों के साथ-साथ जिले में मंगलवार का दिन 'कोल्ड डे' के रूप में दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अंतर काफी कम हो गया है। शीत दिवस के दौरान पारा लुढ़क कर 04 पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से काफी नीचे रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार की सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा। प्रातः 09 बजे के बाद जिले में धूप जरूर खिली। लेकिन ठंडी हवाओं के कारण दिनभर कंपकंपी बनी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जिले में कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था छोड़ दी जाए तो ठंड से बचाव के सरकारी इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं। नगर क्षेत्र में नप द्वारा एकमात्र आश्रयगृह संचालित है, जहां 25 पुरुष और 10 महिलाओं के रहने की व्यवस्था है। हालांकि, यह व्यवस्था जरूरतमंदों की संख्या के मुकाबले अपर्याप्त मानी जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.