लोहरदगा, अगस्त 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारत स्काउट और गाइड, लोहरदगा जिला समिति की ओर से छह से 10 अगस्त तक डायट, चिरी में पांच दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय समागम का आयोजन किया जाएगा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर से भारत स्काउट और गाइड के बच्चे हिस्सा लेंगे और विभिन्न राज्यों की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं की झलक प्रस्तुत करेंगे। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समागम में झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा और शिल्पी नेहा तिर्की, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, विधायक डा रामेश्वर उरांव, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रवीण कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: जनजातीय गौरव उत्सव के समापन समारोह में मुख...