लोहरदगा, जुलाई 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत 72-लोहरदगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने इस कार्य से जुड़े जिले के सभीपदाधिकारियों, कर्मियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उपायुक्त ने बताया कि जिले के कुल 2,93,871 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास और सक्रिय सहभागिता से निर्धारित समय-सीमा के भीतर डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जा सका है। उन्होंने बताया कि अब पूर्ण किए गए डिजिटाइजेशन के आधार पर 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन...