लोहरदगा, मई 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। गंगा दशहरा पर लोहरदगा शहर के शिव मंदिर बड़ा तालाब परिसर में भाजपा नगर मंडल द्वारा भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। कुंआरी कन्याओं के द्वारा मां गंगा की महाआरती की जाएगी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने बताया कि गंगा दशहरा की तैयारी जोरों पर है। विभिन्न मंदिरों में बालिकाओं को महाआरती की विधिवत तैयारी के लिए प्रशिक्षण दिया गया। आरती की परंपरागत विधि और मंत्रों का सही उच्चारण सिखाया गया, ताकि पांच जून को यह आयोजन पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो सके। सचिन कुमार साहू ने कहा कि गंगा दशहरा पर यह महाआरती पहली बार कुंवारी कन्याओं द्वारा होगी, जो एक विशिष्ट धार्मिक परंपरा है। सभी सनातनियों से अपील की है कि वे इस पावन आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, और गंगा माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.