लोहरदगा, फरवरी 8 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा-पेशरार मुख्य सड़क पर गांगुपारा के समीप रविवार को सड़क हादसे में ऑटो से गिरकर घायल हुई महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लोहरदगा कृषि मार्केट स्थित बसार टोली निवासी सुखमणि उरांव, पति स्वर्गीय रामविलास उरांव के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखमणि उरांव बगड़ू थाना क्षेत्र के पतरातू गांव गई हुई थीं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह ऑटो से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान गांगुपारा के समीप चलते ऑटो से अचानक गिर जाने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के तुरंत बाद ऑटो चालक ने घायल महिला को लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से प...