लोहरदगा, फरवरी 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। सोमवार सुबह आवारा कुत्तों ने अलग-अलग स्थानों पर तीन मासूम बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार इस्लाम नगर निवासी एक मासूम बच्चे के चेहरे पर कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा शहर के ही अवनीत भगत और एकांश उरांव को भी आवारा कुत्तों ने काट लिया। सभी घायलों को परिजनों द्वारा दोपहर करीब 12 बजे लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों को खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.