लोहरदगा, मई 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। अखिल भारतीय सुंडी शौंडिक वैश्य समाज के बैनर तले तीन मई को लोहरदगा में राष्ट्रीय कार्यदल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक स्व बलदेव प्रसाद साहु-शिवप्रसाद साहु धर्मशाला कम्युनिटी हॉल में होगी। राष्ट्रीय संयोजक शिवरतन प्रसाद गुप्ता, संयोजक मंडली के सक्रिय सदस्य वीरेंद्र साहु और सुंडी समाज लोहरदगा के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि इस बैठक में देशभर के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ झारखंड प्रदेश के सभी संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर लोहरदगा सुंडी समाज के अधिकारी जोर-शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक उदय शंकर प्रसाद, संरक्षक धीरज प्रसाद साहु और दिलीप गुप्ता सहित सभी अतिथियों के स्वागत और आयोजन की सफलता के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं。

नेपाल...