लोहरदगा में अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का शव बरामद
लोहरदगा, मई 11 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के मैना बगीचा में सोमवार सुबह एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे मॉर्निंग गश्ती पर निकले सदर थाना के एसआई कुलदीप केरकेट्टा, चालक सोनू एवं पुलिस बल ने मैना बगीचा क्षेत्र से शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। दोपहर करीब 2:45 बजे तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान करता है तो तत्काल सदर थाना से संपर्क करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.