लोहरदगा, मई 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा ज़िले के बक्शीडीपा स्थित पुलिस लाइन में मंगलवार दोपहर ड्यूटी के दौरान एक हवलदार की आकस्मिक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्रनाथ टुडू के रूप में हुई है, जो धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे उस समय हुई, जब वे पुलिस लाइन के मैगजीन की देखरेख में तैनात थे और अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी जवानों को जानकारी मिलते ही पुलिस मेंस और पुलिस एसोसिएशन के सदस्यों की मदद से उन्हें तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि सुरेंद्रनाथ टुडू वर्ष 2008 से लोहरदगा में कार्यरत थे और अपने कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पुलिस मेंस एवं पुलिस एसोसिएशन के पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.