लोहरदगा, मार्च 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। रमजान उल मुबारक के तीसरे जुमे के मौके पर लोहरदगा जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में नमाजियों की भारी भीड़ विभिन्न मस्जिदों में उमड़ी। रोजेदारों ने पूरे श्रद्धा के साथ जुमे की नमाज़ अता की और देश, राज्य तथा जिले में अमन-चैन, भाईचारा और तरक्की के लिए खास दुआएं मांगीं। शहर के जामा मस्जिद, मोती मस्जिद,मस्जिद-ए-कुरैश, बंगले वाली मस्जिद, मस्जिद-ए-रशीद, पावरगंज मस्जिद, मस्जिद-ए-बिलाल, मस्जिद-ए-अम्बिया, मस्जिद-ए-ताजुर मुनीर, मस्जिद-ए-आला हजरत, मस्जिद-ए-अहसनी सहित जिले की तमाम मस्जिदों में नमाज़ियों की भीड़ देखने को मिली। नमाज़ से पहले इमामों ने तकरीर के माध्यम से रोजेदारों को रमजान की फजीलत, इंसानियत, सब्र और भाईचारे का संदेश दिया। जामा मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना व कारी शमीम रिजवी ने कहा कि रमजान का महीना इ...