लोहरदगा के दो शूटरों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता पदक
लोहरदगा, जून 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित धरती आबा बिरसा मुंडा शूटिंग चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए निशानेबाजों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कई रोमांचक मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी क्षमता का परिचय दिया। चैंपियनशिप के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में लोहरदगा की पलक राइफल शूटिंग अकादमी के दो शूटरों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर महिला वर्ग में अकादमी की शूटर रिया एक्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं बीएस कॉलेज के छात्र एवं पलक राइफल शूटिंग अकादमी के शूटर आकाश खलखो ने 10 मीटर एयर राइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.