लोहरदगा के आम की विदेशों में धूम
लोहरदगा, जून 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले ने बागवानी क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। कुड़ू प्रखंड की सलगी पंचायत स्थित रोचो बरवाटोली गांव में जैविक विधि से उत्पादित ग्रेड-ए आम्रपाली आम अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बना रहा है। रविवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने डेढ़ मीट्रिक टन आम्रपाली आम की खेप को हरी झंडी दिखाकर कोलकाता के लिए रवाना किया, जहां से इसे समुद्री मार्ग के जरिए दुबई और इटली भेजा जाएगा। यह निर्यात कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के सहयोग से किया जा रहा है। जिले के किसानों की मेहनत, आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग और जैविक खेती के प्रति समर्पण का यह परिणाम माना जा रहा है। उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि लोहरदगा के कृषि और बागवानी उत्पादों में अपार संभावनाएं हैं। रोचो बरवाटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.