लोहरदगा, मार्च 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा निवासी अमित कुमार खाड़ी में युद्ध के हालात में इन दिनों दुबई में फंसे हुए हैं। अमित अपने दोस्तों के साथ 25 फरवरी को घूमने के लिए दुबई और अबू धाबी गए थे। 28 फरवरी को अबू धाबी से कोलकाता लौटने की उनकी फ्लाइट निर्धारित थी, लेकिन हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में हुए एयरस्ट्राइक के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। कुछ समय के लिए एयरबेस बंद कर दिया गया। इसके चलते उनकी वापसी टल गई और उन्हें दुबई में ही रुकना पड़ा।अचानक बदली परिस्थितियों के बीच होली का पर्व भी आ पहुंचा। परिवार और अपनों से दूर होने का दर्द साफ झलक रहा था, क्योंकि घर पर परिजनों के साथ होली मनाने का आनंद ही अलग होता है। इसके बावजूद अमित और उनके दोस्तों ने हिम्मत नहीं हारी और दुबई में ही सादगी और उत्साह के साथ होली मनाई। उन्होंने एक-दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.