लोहरदगा की सुविज्ञा कुमारी बनी नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल
लोहरदगा, जुलाई 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले की प्रतिभावान कबड्डी खिलाड़ी और प्रशिक्षक सुविज्ञा कुमारी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फेडरेशन ऑफ इंडिया-एकेएफआई द्वारा आयोजित टेक्निकल ऑफिशियल परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। झारखंड के बोकारो में तीन से पांच जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय टेक्निकल ऑफिशियल ट्रेनिंग और परीक्षा में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों की प्रशिक्षण प्रक्रिया के बाद आयोजित परीक्षा में सुविज्ञा कुमारी ने सफलता प्राप्त की। सुविज्ञा इससे पहले नेशनल कबड्डी खिलाड़ी, नेशनल कबड्डी टीम कोच और स्टेट कबड्डी ऑफिशियल के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। यह भी पढ़ें- कबड्डी की राष्ट्रीय रेफरी बनीं सौम्या और मोनिका अब एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया से प्रमाणित टेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.