लोहरदगा, मार्च 29 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा में बासंतिक नवरात्र के महादशमी के अवसर पर नवयुवक संघ देवी मंदिर पावरगंज के नेतृत्व में भरत मिलाप सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता और बाजा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पांच महिला टीम समेत शहर के कुल 28 अखाड़ों ने अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में भाग लिया। बाजा प्रतियोगिता में सात महावीरी अखाड़ों ने अपनी प्रस्तुति दी।भरत मिलाप में मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर बरवाटोली से भगवान श्रीराम, माता जानकी, भाई लक्ष्मण और बजरंगबली का स्वरूप धारण कर श्रद्धालु जुलूस के रूप में निकलें। यह जुलूस महावीर चौक, मुख्य पथ और थाना टोली होते हुए बड़ा तालाब के समीप ढोड़ा टोली से पहुंचे भाई भरत और शत्रुघ्न से श्रीराम का भावुक भरत मिलाप हुआ। इस दौरान भगवान का रूप धारण किए श्रद्धालुओं का आरती कर ...