लोहरता में आग से जले सैकड़ों यूकेलिप्टस के पेड़
गौरीगंज, मई 17 -- अमेठी। स्थानीय कोतवाली के अंतर्गत लोहरता ग्राम पंचायत में अज्ञात कारणों से एक बाग में आग लग गई। जिससे सैकड़ों यूकेलिप्टस के पेड़ जलकर राख हो गए। रविवार की सुबह गांव से कुछ दूर पर स्थित अर्जुन और ज्ञानेंद्र मिश्रा की बाग में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा तेज होने के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे बाग में स्थित लगभग 300 यूकेलिप्टस के पेड़ जल गए। फायर ब्रिगेड और पीआरबी की मदद से ग्रामीणों ने आग पर काबू किया। विवेक मिश्रा, पूजा मिश्रा व सुमन मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके बाग में पड़ोसी खेत के मालिक ने आग लगाया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.