वाराणसी, मार्च 9 -- लोहता। अयोध्यापुर गांव में शनिवार रात संदिग्ध हाल में 32 वर्षीय राजकुमार मौर्य की मौत हो गई। उनकी पत्नी ने सास और अन्य ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। उधर, परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक राजकुमार मौर्य की पत्नी प्रियंका ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी सास का व्यवहार ठीक नहीं है। शनिवार रात उनके पति का अपनी मां के साथ विवाद हुआ। क्रोध में उन्होंने फांसी लगा ली। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने पति को अपने कंधे पर उठा लिया। उनकी सास ने उन्हें धक्का दे दिया जिससे उनके पति की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर मौर्य ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामले में छानबीन की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.