लोहता में लंबे समय से सीवर समस्या झेल रहे लोग शनिवार को पार्षद रिजवान शाहिना फिरदौस के नेतृत्व में जलकल मुख्यालय पहुंचे।
वाराणसी, मई 31 -- वाराणसी। लोहता में लंबे समय से सीवर समस्या झेल रहे लोग शनिवार को पार्षद रिजवान शाहिना फिरदौस के नेतृत्व में जलकल मुख्यालय पहुंचे। आरोप लगाया कि सचिव विश्वनाथ गुप्त की लापरवाही से उनकी दिक्कत दूर नहीं हो रही है। जलकल सचिव के ऐतराज जताने पर माहौल गरम हो गया। उनकी पार्षद सचिव शमीम नोमानी से नोकझोंक शुरू हो गई। लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला संभाला। पार्षद और उनके प्रतिनिधि का आरोप है कि जलकल सचिव करीब आठ महीने से उनकी बात टाल रहे थे। उनसे कई बार गुजारिश की गई कि वह आएं। सीवर समस्या से इलाके में नारकीय स्थिति देखें। उन्होंने कई बार आश्वासन दिया, लेकिन वह कभी आए नहीं। उनकी बाट जोहते-जोहते लोग थक गए लेकिन सीवर समस्या का समाधान नहीं हुआ। पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि शनिवार को उन्होंने फोन पर जलकल सचिव से इलाके में आने की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.