लोहता में धम्म चारिका यात्रा का स्वागत
वाराणसी, जुलाई 23 -- लोहता (वाराणसी)। भगवान बुद्ध के उपदेशों के प्रचार-प्रसार के लिए सारनाथ से निकली धम्म चारिका यात्रा का बुधवार को यहां स्वागत किया गया। बौद्ध भिक्षु चंदिमा के नेतृत्व में यात्रा में 250 अनुयायी शामिल हैं। यहां उनके ऊपर लोगों ने पुष्प वर्षा की। उन्हें मिठाई, बिस्किट और पानी दिया। उन्होंने भगवान बुद्ध के छायाचित्र पर दीपदान और पुष्प चढाया। धम्म चारिका यात्रा का स्वागत करने वालों में सत्येंद्र मौर्य, प्रहलाद मौर्य, जयप्रकाश मौर्य, मनोज मौर्य, मुरलीधर मौर्य, वंदना मौर्य, राजकमल साहनी, रामविलास मौर्य प्रमुख रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.