लोहता में गर्ल्स हॉटल की छत से कूदी छात्रा, मौत
वाराणसी, सितम्बर 22 -- लोहता, संवाद। धन्नीपुर गांव में बने हॉस्टल की छत से रविवार की देर रात 17 वर्षीय छात्रा अनामिका ने छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को आननफानन में लेकर लोग अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के हाथ उसकी डायरी लगी है। ओड़िशा के राउरकेरा बिसरा संतोषपुर की मूल निवासी अनामिका यहां सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्रा थी। वह 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। धन्नीपुर में बने स्नेह दीप हास्टल में रहती थी। बताया जाता है कि रविवार रात करीब 11 बजे वह हॉस्टल की छत पर गई और वहां से छलांग लगा दी। पुलिस को घटना की सूचना रात लगभग एक बजे मिली। जानकारी पर एसीपी रोहनिया समेत कई थानों की फोर्स वहां पहुंची। फॉरेंसिंक टीम ने भी घटनास्थल की जांच किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहां लगे सीसीटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.