बिहारशरीफ, जून 9 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव: लोहड़ी संस्कृत स्कूल की मान्यता मिली 2016 में और शिक्षक नियुक्ति 2014 में जांच के साथ ही काले कारनामों की खुलने लगी कलई विज्ञापन निकला न रोस्टर हुआ तैयार और 28 शिक्षकों की हो गयी बहाली फोटो : लोहड़ी संस्कृत : चंद्रशेखर संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय लोहड़ी का भवन। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। सूबे के अनुदानित मदरसों और संस्कृत विद्यालयों की जांच पूरी किये बिना नई बहाली पर रोक लगा दी गयी है। इसी क्रम में नालंदा जिले के 11 मदरसों और 31 संस्कृत विद्यालयों की जांच शुरू कर दी गयी है। जांच के दौरान इन स्कूलों के कारनामों की कलई परत-दर-परत खुलने लगी है। हद तो यह कि चंद्रशेखर संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय लोहड़ी को वर्ष 2016 में मान्यता मिली। जबकि, वहां तैनात दो शिक्षकों को 2014 से नियुक्ति दि...