चंडीगढ़, जनवरी 12 -- अमृतसर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक कोर्ट रोड स्थित एक होटल के कमरे में एनआरआई महिला की हत्या कर दी गई। उसके पति ने ही वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। कपल ऑस्ट्रिया में रहता था और लोहड़ी मनाने पंजाब आया था। मृतका की पहचान प्रभजोत कौर के रूप में हुई है, जो करीब एक सप्ताह पहले अपने पति के साथ अमृतसर आई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान मिले हैं। घुमाने की बात कह होटल ले जाकर हत्यामनदीप सिंह ढिल्लों अपनी पत्नी प्रभजोत कौर के साथ कोर्ट रोड स्थित होटल किंग्ज रूट में ठहरा था। सोमवार को होटल स्टाफ ने कमरे से लंबे समय तक कोई हलचल न होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.