रांची, जनवरी 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नागरिक समिति की ओर से बडालाल स्ट्रीट अपर बाजार मुहाने (चौराहे) पर लोहड़ी मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के अलावा रांची के विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, राजेंद्र सरावगी आदि मौजूद थे। मौके पर सेठ ने कहा पंजाबी समाज के लोगों के लिए लोहड़ी खुशियों का पर्व है और हम सभी आज लोहड़ी पर्व के अवसर पर विभिन्न समाज के लोग यहां उपस्थित हुए हैं। यह गर्व की बात है कि हम सभी मिलकर अलग-अलग समुदाय के लोग एक साथ लोहड़ी पूजन में अपना योगदान देते हैं। स्व अशोक नागपाल ने जो सिलसिला शुरू किया, आज उनके पुत्र उसी प्रकार से सभी समाज के लोगों को एक साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे हैं। सीपी सिंह बोले, लोहिड़ी का पर्व एकता और नवीनता का संदेश देता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.