मेरठ, जनवरी 13 -- लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा गया है। धार्मिक आयोजनों, गुरुद्वारों, स्नान घाटों और संभावित भीड़भाड़ वाले इलाकों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में व्यापक पुलिस प्रबंध किए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल की तैनाती के साथ लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जिले में लोहड़ी के अवसर पर गुरुद्वारों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कीर्तन और प्रभात फेरी आयोजित की जाती हैं, जबकि मकर संक्रांति पर स्नान, खिचड़ी वितरण और धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। इन आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में मजबूत सुरक्षा घेरा बनाया गया है। जिले में 62 गुरुद्वारे हैं, जिनमें से 43 गुरुद्वारों में लोहड़ी से जुड़े कार्यक्रम प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.