लोहड़ा में हुई सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान की मौत
पलामू, अगस्त 13 -- पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के लोहड़ा गांव के समीप एनएच-39 फोरलेन पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल जवान ने इलाज के दौरान मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गाड़ी खास निवासी दिलीप महतो के रूप में हुई है। पड़वा के थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने अथवा किसी अन्य कारण से मौत हुई है, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों के अनुसार दिलीप महतो राजहरा कोलियरी में होमगार्ड जवान के रूप में तैनात थे। बुधवार की रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह साइकिल से अपने घर गाड़ी खास लौट रहे थे। इसी दौरान लोहड़ा गांव के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.