गंगापार, मार्च 12 -- बारा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहगरा के अहिरान बस्ती में एक गोशाला में गुरुवार को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग में दो मवेशियों की झुलस कर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्र के लोहगरा अहिरान में विजय बहादुर भारतीय पुत्र बुद्धन का गोशाला है। उसमें मवेशी, भूसा और सरसों रखा था। गुरुवार दोपहर अचानक गोशाला से आग की लपटें उठने लगी। ग्रामीणों ने शोर मचाया और आग बुझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद गांव वालों ने आग तो बुझा लिया किन्तु एक भैंस, एक पड़िया,भूसा और सरसों जल कर राख हो गए। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या बीड़ी से यह स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आग लगने की सूचना अग्नि शमन विभाग को तुरंत दिया गया था किन्तु लगभग डेढ़ घंटे बाद अग्नि शमन दल मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.