कौशाम्बी, फरवरी 25 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहंदा के पास हाईवे पर देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। उसे नाजुक हालत में निकालकर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि डीसीएम कानपुर से प्रयागराज की ओर माल लेकर जा रही थी। लोहंदा मोड़ के पास हाईवे किनारे एक ट्रेलर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्राला में घुस गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। घायल चालक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पथरावा चौकी इंचार्ज लाल साहब पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर...