नैनीताल, फरवरी 18 -- नैनीताल। तिब्बती समुदाय का प्रमुख पर्व लोसर (तिब्बती नव वर्ष) बुधवार से शुरू हो गया है। 20 फरवरी तक पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व के अवसर पर शहर के सुख निवास स्थित बौद्ध मठ में धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 20 फरवरी को बौद्ध मठ में सामूहिक पूजा होगी। इस दौरान 3 दिन तक भोटिया और तिब्बती बाजार भी पूरी तरह बंद रहेगा। बुधवार को भी बाजार बंद रही। तिब्बती मार्केट एसोशिएशन के सचिव येशी थुप्टेन ने बताया कि इस वर्ष तिब्बती पंचांग के अनुसार 2153वां नववर्ष प्रारंभ हो रहा है और यह वर्ष अग्नि अश्व वर्ष है। 20 फरवरी को बौद्ध मठ में भिक्षुओं की ओर से सामूहिक पूजा की जाएंगी। इस अवसर पर बौद्ध मठ परिसर में स्थापित विशाल धार्मिक ध्वज को भी परंपरा के अनुसार बदला जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.