रांची, मार्च 6 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोवाहातू गांव में गुरुवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव के किसान महेश्वर मेहता के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखा दो क्विंटल से अधिक धान खा लिया तथा काफी धान नष्ट कर दिया। घटना से परिवार के लोग दहशत में हैं। पीड़ित किसान ने वन विभाग को सूचना देकर मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बांस वन के आसपास हाथियों का झुंड पिछले दो माह से डेरा डाले हुए है और लगातार नुकसान पहुंचा रहा है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.