रांची, नवम्बर 27 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड प्रशासन द्वारा आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को लोवाहातू पंचायत में विभिन्न विभागों के 445 आवेदन आए इसमें 411 आवेदनों का तत्काल समाधान किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख लीलमनी देवी और बीडीओ अशोक कुमार ने दीप जलाकर किया। बीडीओ अशोक कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के घर पहुंचकर समस्या का समाधान किया जा रहा है। प्रमुख लीलमनी देवी ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने की है। इस दौरान वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन, मनरेगा स्वीकृति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृति प्रमाण पत्र तथा कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान गोद भराई रस्म, अन्न प्रासन्न और लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मौके पर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, विभाग के अधिकारी सहित प्रखंड के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.