लोवाडीह में अवैध शराब बरामद, आरोपी फरार
घाटशिला, अप्रैल 29 -- पोटका, संवाददाता। शराब की अवैध बिक्री पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को पोटका थाना थानांतर्गत प्रभावी आसूचना संकलित कर छापेमारी की गई । थाना अंतर्गत ग्राम लोवाडीह में अभियुक्त गणेश पात्रो के घर तथा घर के अग्रभाग में संचालित किराना दुकान पर छापेमारी कर तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की अवैध विदेशी शराब करीब 10.260 लीटर बरामद की गई । छापेमारी स्थल से ठीक पहले मार्ग अवरुद्ध होने के कारण अभियुक्त को फरार होने का मौका मिल गया। उक्त सभी छापेमारियों में अभियोग दर्ज किया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.