रांची, अगस्त 2 -- रांची। लोरेटो कॉन्वेंट डोरंडा में आयोजित दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एलसीआरएमयूएन-2026) का समापन रविवार को हुआ। दो दिनों तक विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने वैश्विक मुद्दों पर शोध, वाद-विवाद, कूटनीतिक वार्ताओं और विचार-विमर्श में सक्रिय सहभागिता निभाई। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को बेस्ट डेलीगेट, हाई कमेंडेशन, स्पेशल मेंशन एवं वर्बल मेंशन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव एसएन सिकदर व प्रधानाध्यापिका सिस्टर के क्लारा ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए उनकी सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...