रांची, फरवरी 9 -- रांची, संवाददाता। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा जगाने के उद्देश्य से लोरेटो कॉन्वेंट, रांची में 'स्पेस ऑन व्हील्स' प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सेंट्रल यूनिवर्सिटी, झारखंड और विज्ञान भारती के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी में एक विशेष बस के माध्यम से इसरो के रॉकेट मॉडल, उपग्रहों और चंद्रयान-3 जैसी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। प्रधानाचार्या के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लोरेटो सहित आसपास के विद्यालयों के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में छात्रों को इसरो के इतिहास से लेकर चंद्रयान-4 जैसे आगामी मिशनों की जानकारी दी गई। 'एक्सप्रेस ऑन ए मिशन' अभियान का हिस्सा यह पहल छात्रों को अंतरिक्ष अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने का एक प्रभावी मंच साबित हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...