लोरियापट्टी के युवक के रूप में हुई हादसे में मृत की शिनाख्त
मथुरा, जून 24 -- सौंख। थाना मगोर्रा के अंतर्गत भरतपुर रोड पर मकेरा पुलिया के समीप हादसे में मृत युवक की शिनाख्त लोरियापट्टी निवासी कैलाश के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौंप दिया। बताते चलें कि मंगलवार रात करीब 11 बजे मकेरा पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी थी। बाद में उसकी शिनाख्त कैलाश (37) निवासी गांव लोरियापट्टी, मगोर्रा के रूप में हुई। मृतक के पिता ओमप्रकाश उर्फ ओमी ने बताया कि कैलाश मंगलवार को गांव सेरसा, फरह गया था। वहां से रात को वापस आ रहा था, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जाजमपट्टी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.