रांची, मार्च 15 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में इंटर स्कूल अंडर-12 रग्बी चैंपियनशिप का आयोजन लोयोला हाई स्कूल, खूंटी में किया गया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के स्कूलों से आए बालक एवं बालिका टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन फादर अमृत लकड़ा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में लोयोला इंटर कॉलेज के प्राचार्य फादर विमल मिंज ने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ अनुशासन का भी विकास होता है। बालक वर्ग में लोयोला हाई स्कूल, खूंटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि सेंट जेवियर हाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.