जमशेदपुर, फरवरी 27 -- लोयोला स्कूल टेल्को के विद्यार्थियों ने गुरुवार को अपनी मधुर स्वर लहरियों से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मन मोह लिया। गुरुवार को समारोह के दौरान छात्रों ने भारत के राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् और राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन किया। राष्ट्रपति की उपस्थिति ने न केवल इस अवसर की गरिमा बढ़ाई, बल्कि बच्चों के उत्साह को भी दोगुना कर दिया। इस अवसर पर मंच राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जैसे राजनेता उपस्थित थे। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और उनके सुरों के अनुशासन ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। छात्रों के लिए यह अनुभव किसी सपने के सच होने जैसा था, जिसे उन्होंने अपने जीवन की सबसे प्रेरणादायक स्मृति बताया। विद्यालय प्रबंधन ने इस स्वर्णिम अवसर का मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.